
श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक में छुट्टा मवेशियों की समस्या लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। मल्हीपुर से बहराइच जाने वाले रास्ते के साथ ही बदला-नासिरगंज मार्ग, नासिरगंज बाजार और मल्लीपुर चौराहे जैसे कई जगहों पर छुट्टा मवेशी सड़कों पर घूमते और बीच सड़क पर बैठे दिखते हैं। दिन में तो गाड़ी चलाने वाले किसी तरह मवेशियों से बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात में सड़क पर बैठे मवेशी दूर से दिखाई नहीं देते, जिससे दिक्कत और बढ़ जाती है। अचानक सामने मवेशी आने से बाइक सवारों को गाड़ी संभालने में परेशानी होती है। वहीं तेज रफ्तार चार पहिया गाड़ियों से भी हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोग मंतेजीर, सुरेश, राही और जुनेद का कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों को इस समस्या के बारे में बताया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस हल नहीं निकला है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इन छुट्टा मवेशियों को पकड़वाकर सुरक्षित जगह पहुंचाया जाए
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ जमुनहा ब्लॉक में छुट्टा मवेशियों का जमावड़ा:सड़कों पर घूम रहे मवेशियों से...





























