
श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा बाजार में श्री गणेश पूजा समिति गणेश महोत्सव मना रही है। समिति ने शाम को भगवान गणेश की आरती के बाद जागरण का आयोजन किया। जागरण पार्टी के कलाकारों ने भक्ति गीत गाए। देर रात तक भक्त इन गीतों पर झूमते रहे। यह आयोजन समिति के अध्यक्ष कन्हैया गुप्ता और उपाध्यक्ष हिमांशू गुप्ता की देखरेख में हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, जिससे पूरे बाजार में भक्ति का माहौल बना रहा






























