बस्ती के हर्रैया में दीपावली से पहले एसपी ओमवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने बाजार और प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च किया। इसमें भारी पुलिस बल शामिल रहा। फ्लैग मार्च में एडिशनल एसपी, सीओ हर्रैया, एसडीएम हर्रैया और इंस्पेक्टर हर्रैया भी मौजूद रहे। एसपी ने निर्देश दिए कि बिना लाइसेंस आतिशबाजी का सामान नहीं बेचा जाएगा। त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस नजर रखेगी और उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। मार्च के दौरान एसपी ने बाजार में मौजूद स्थानीय लोगों से बात की और उनसे मिलजुलकर शांतिपूर्ण ढंग से दीपावली मनाने की अपील की।
और पढ़ें
›
महराजगंज में बाइक-स्कूटी की भिड़ंत, युवक घायल:जिला अस्पताल में इलाज जारी, धनेवा के पास हादसा
›
धनतेरस-दीपावली से पहले दुकानें सजीं:दुबौलिया बाजार में गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों, दीयों और सजावटी सामान की खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोग
›
सफाई के दौरान बक्से से निकला कोबरा:वन विभाग की टीम ने सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
