Home लेटेस्ट न्यूज़ पाकिस्तान टीम में बड़ा फेरबदल, 7 खिलाड़ी बाहर; कोच भी हटाए गए

पाकिस्तान टीम में बड़ा फेरबदल, 7 खिलाड़ी बाहर; कोच भी हटाए गए

0
7
News Desk

लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड दौरे के बीच में एक बड़ा और अप्रत्याशित कदम उठाते हुए तीसरे व अंतिम टेस्ट मैच से पहले टीम में भारी फेरबदल किया है। शुरुआती दोनों मुकाबलों में मिली करारी शिकस्त के बाद मुख्य टीम से सात वरिष्ठ खिलाड़ियों को बाहर कर स्वदेश लौटने का निर्देश दिया गया है, जबकि उनकी जगह सात नए चेहरों को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। बाहर किए गए खिलाड़ियों में मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, आमिर जमाल, खुर्रम शहजाद, अली उस्मान और मुहम्मद अवैस जफर शामिल हैं।

कोचिंग स्टाफ में भी बड़ा बदलाव

लगातार लचर प्रदर्शन की गाज केवल खिलाड़ियों पर ही नहीं बल्कि कोचिंग स्टाफ पर भी गिरी है। बोर्ड ने मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल की छुट्टी कर दी है। अब उनकी जगह माइक हेसन को नया मुख्य कोच और एश्ले नॉफ्के को गेंदबाजी कोच की कमान सौंपी गई है।

स्क्वॉड में 7 नए चेहरों का प्रवेश

नौ सितंबर से बर्मिंघम में शुरू होने वाले आखिरी टेस्ट के लिए टीम में शामिल किए गए नए खिलाड़ियों में साइम अयूब, अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, साद बेग, मुहम्मद रंधावा, रजाउल्लाह और मुहम्मद इमरान जूनियर का नाम शामिल है। इनमें से मुहम्मद रंधावा और रजाउल्लाह को पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर मौका मिला है, जबकि बाकी पांच खिलाड़ी पहले भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं।

शुरुआती दो मुकाबलों में शर्मनाक हार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर संघर्ष कर रही पाकिस्तानी टीम पहले ही 3 मैचों की सीरीज 0-2 से गंवा चुकी है:

  • लीड्स टेस्ट: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों के बड़े अंतर से मात दी।

  • लॉर्ड्स टेस्ट: दूसरे मैच में भी मेजबान टीम ने 194 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की।

तीसरे टेस्ट के लिए संशोधित पाकिस्तानी टीम

बाबर आजम (कप्तान), शान मसूद, सऊद शकील, साद बेग (विकेटकीपर), साइम अयूब, अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मुहम्मद इमरान, मोहम्मद इमरान जूनियर, मुहम्मद गाजी गोरी, रजाउल्लाह, साजिद खान और उबैद शाह।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here