पुरंदरपुर थाना क्षेत्र से जनवरी 2024 में लापता हुई नाबालिग बालिका को पुलिस ने पांच नवंबर को सकुशल बरामद किया। मामले में दो साल से फरार आरोपी राहुल अग्रहरि (26) को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, बालिका के लापता होने पर 29 जनवरी 2024 को पुरंदरपुर थाने में अपहरण का केस दर्ज किया गया था। बाद में जांच एएचटी थाने को सौंप दी गई।
बालिका के बयान के आधार पर राहुल अग्रहरि का नाम सामने आया। इसके बाद केस में भारतीय दंड संहिता की धारा 366 जोड़ी गई।
राहुल अग्रहरि, कुशीनगर जिले के कप्तानगंज इलाके का रहने वाला है। उसके पिता का नाम विनोद अग्रहरि है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक पंकज कुमार पाल, उपनिरीक्षक ओमजीत पटेल, कांस्टेबल आशुतोष पूरी, श्याम बहादुर और महिला कांस्टेबल ज्योसना त्रिपाठी शामिल रहे।
दो साल से फरार अपहरण का आरोपी गिरफ्तार:एएचटी टीम ने बालिका को सकुशल बरामद किया; जनवरी 2024 में लापता हुई थी, आरोपी न्यायालय भेजा गया
और पढ़ें
›
चुनावी रंजिश में घर में घुसकर हमला, 37 पर FIR:लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटा; गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाईं
›
ठूठीबारी में पुलिस ने बाजार में पैदल गश्त की:दिवाली पर सुरक्षा के लिए सर्राफा बाजार में व्यापारियों से मिले थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह
›
धनतेरस पर बाजारों में देर रात तक खरीदारी हुई:बस्ती के साउघाट में बर्तन, खिलौने, सजावटी सामान और दोपहिया-चारपहिया वाहन खरीदे गए
