ठूठीबारी में पुलिस ने बाजार में पैदल गश्त की:दिवाली पर सुरक्षा के लिए सर्राफा बाजार में व्यापारियों से मिले थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह

0
2

दिवाली पर सुरक्षा के लिए ठूठीबारी पुलिस ने बाजार में गश्त शुरू की है। शुक्रवार को थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुख्य बाजार और सर्राफा बाजार में पैदल गश्त की। पुलिस ने ज्वेलर्स और बड़े व्यापारियों से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था पर उनकी राय ली। व्यापारियों ने पुलिस की सक्रियता पर संतुष्टि जताई। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर त्योहारों को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। दिवाली पर बाजारों में भीड़ बढ़ने के कारण चोरी, लूट और छिनैती रोकने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच की जा रही है। उन्होंने व्यापारियों से दुकानों के सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और बड़ी रकम ले जाते समय पुलिस को सूचना देने की अपील की। जरूरत पड़ने पर पुलिस सुरक्षा देगी। किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना डायल 112 या थाने पर देने को भी कहा गया। पुलिस ने बताया कि त्योहार खत्म होने तक नियमित गश्त और जांच जारी रहेगी। पुलिस की मौजूदगी से व्यापारियों और बाजार आए लोगों ने सुरक्षा का भरोसा जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here