चुनावी रंजिश में घर में घुसकर हमला, 37 पर FIR:लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटा; गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाईं

0
9

श्रावस्ती में भंगहा बाजार में 5 नवंबर की रात घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुरानी चुनावी रंजिश और आगामी ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया। मामले में संजय पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने 12 नामजद और 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार रात 8 बजे पुलिस ने इसकी जानकारी दी। सूचना पर पुलिस और क्यूआरटी पहुंची पुलिस के मुताबिक, 5 नवंबर की रात मारपीट की सूचना मिली थी। इस पर कोतवाली भिनगा के प्रभारी निरीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) को भी घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर घटना की जानकारी जुटाई। वीडियोग्राफी और फुटेज से आरोपियों की पहचान अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कोतवाली भिनगा में बलवा, मारपीट, घर में घुसकर हत्या के प्रयास समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की वीडियोग्राफी और उपलब्ध फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन एएसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उनकी तलाश कर रही हैं। मामले की जांच जारी है। पुलिस क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here