BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश आंधी-बारिश से बिजली का पोल गिरा:बस्ती में दुबौलिया ब्लॉक मुख्यालय के सामने...

आंधी-बारिश से बिजली का पोल गिरा:बस्ती में दुबौलिया ब्लॉक मुख्यालय के सामने सड़क पर, आवागमन ठप


बस्ती के दुबौलिया ब्लॉक मुख्यालय जाने वाली सड़क पर सोमवार को तेज बारिश और आंधी के कारण एक बिजली का पोल गिर गया। यह पोल ब्लॉक मुख्यालय के मेन गेट के ठीक सामने गिरा, जिससे सड़क पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। पोल गिरने से राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। सड़क पर पोल पड़ा होने से किसी हादसे का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द पोल हटवाकर रास्ता खोलने की मांग की है, ताकि लोगों को परेशानी न हो।

संबंधित खबरें