BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश अचरौरा में सरकारी नलकूप की हौदी टूटी:किसानों को सिंचाई में परेशानी, पानी...

अचरौरा में सरकारी नलकूप की हौदी टूटी:किसानों को सिंचाई में परेशानी, पानी बर्बाद हो रहा; मरम्मत की मांग

0
18

श्रावस्ती के जमुनहा विकास खंड के अचरौरा गांव में सरकारी नलकूप की पक्की हौदी और नाली टूट गई है। इससे किसानों को खेतों की सिंचाई करने में काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि हौदी टूटने से पानी नालियों तक ठीक से नहीं पहुंच पाता। पानी आसपास बहकर बर्बाद हो जाता है। इससे फसलों तक पानी पहुंचाने में ज्यादा समय लगता है। क्षेत्र के किसानों ने विभाग से खराब हौदी की जल्द मरम्मत की मांग की है। वे चाहते हैं कि नलकूप का पानी आसानी से खेतों तक पहुंचे और सिंचाई व्यवस्था अच्छी हो सके।

संबंधित खबरें