श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत खजुरी में तेज आंधी-तूफान के कारण एक विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ रास्ते पर गिरने से आवागमन बंद हो गया है। ग्रामीणों को पेड़ के नीचे से गुजरने में हादसे का डर बना हुआ है। बिरेंद्र, रवि, तेजा और राहुल जैसे स्थानीय लोगों ने बताया कि रास्ता मुश्किल हो गया है और लोगों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द पेड़ हटाने की मांग की है। इस बारे में वन दरोगा तौफीक खान ने बताया कि पेड़ हटाने का काम चल रहा है और इसे जल्द ही हटा दिया जाएगा।
और पढ़ें
संबंधित खबरें















































