BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश महादेवा फीडर की बिजली पांच दिनों से गुल:दर्जनों गांव अंधेरे में, मोबाइल-इनवर्टर...

महादेवा फीडर की बिजली पांच दिनों से गुल:दर्जनों गांव अंधेरे में, मोबाइल-इनवर्टर बंद, जनरेटर से चार्जिंग को मजबूर ग्रामीण


देईसाड उपकेंद्र से जुड़े महादेवा फीडर की बिजली पिछले पांच दिनों से बंद है। इससे दर्जनों गांवों के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बिजली न होने से उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पर बुरा असर पड़ा है। घरों में मोबाइल फोन और इनवर्टर तक बंद पड़े हैं। ग्रामीण अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए जनरेटर के सहारे मोबाइल और इनवर्टर चार्ज कर रहे हैं। रात में खाना बनाने और घरेलू काम करने में भी काफी दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग में कर्मचारियों की कमी के कारण यह समस्या बनी हुई है। महादेव क्षेत्र में बिजली सप्लाई ठीक रखने के लिए सिर्फ एक लाइनमैन और एक फाइटर ही काम कर रहे हैं। एक जगह की खराबी ठीक करने में ही पूरा दिन लग जाता है, जिससे बाकी गांवों में बिजली नहीं आ पाती। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द बिजली ठीक करने और इलाके में और कर्मचारी लगाने की मांग की है।

संबंधित खबरें