BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मोहनलालपुरवा-सालारपुर मार्ग पर जलभराव और घूर का अंबार:श्रावस्ती में ग्रामीणों का राह...

मोहनलालपुरवा-सालारपुर मार्ग पर जलभराव और घूर का अंबार:श्रावस्ती में ग्रामीणों का राह चलना हुआ दुश्वार, जिम्मेदारों से सफाई की मांग

0
0

श्रावस्ती की ग्राम पंचायत हरदत्त नगर गिरंट में मोहनलालपुरवा से सालारपुर जाने वाले मार्ग पर जलभराव और घूर-कचरे से ग्रामीण परेशान हैं। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह पानी जमा हो गया है, जिससे कीचड़ फैल गया है। सड़क किनारे लगे घूर के ढेर से आसपास गंदगी का माहौल है। इस वजह से पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है। उचित सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था न होने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों से सड़क साफ कराने और जलनिकासी ठीक करने की मांग की है।

संबंधित खबरें