BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश जमुनहा विद्यालय में विशाल पीपल गिरने से कक्षा धराशायी:कंपोजिट विद्यालय चौगोई में...

जमुनहा विद्यालय में विशाल पीपल गिरने से कक्षा धराशायी:कंपोजिट विद्यालय चौगोई में 60 बच्चों की क्लास तबाह, बिजली पोल-फर्नीचर भी टूटे

श्रावस्ती के जमुनहा विकास खंड में समुद्री चक्रवात से आए आंधी-तूफान से कंपोजिट विद्यालय चौगोई को नुकसान पहुंचा है। विद्यालय परिसर में लगा एक पुराना और विशाल पीपल का पेड़ अतिरिक्त कक्षा पर गिर गया, जिससे वह टूट गई। यह कक्षा 60 बच्चों के लिए बनाई गई थी। पेड़ गिरने से बिजली के खंभे, बाउंड्री वॉल, पंखे, फर्नीचर, दो अलमारियां, पानी की सप्लाई और बिजली भी बंद हो गई। गनीमत रही कि स्मार्ट क्लास को कोई नुकसान नहीं हुआ। तूफान में एक शीशम और दो सागौन के पेड़ भी गिर गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश प्रसाद ने हुए नुकसान का अनुमान लगाकर इसकी जानकारी अधिकारियों को दे दी है।

संबंधित खबरें