प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा में सेवा संकल्प अभियान के तहत मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में भर्ती एवं उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को फल देकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। फल वितरण कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप चतुर्वेदी ने मरीजों को फल वितरित किए। उन्होंने कहा कि सेवा और सहयोग की भावना समाज को मजबूत बनाती है। जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्ची सामाजिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार गुप्ता, डॉ. शहनवाज जहीर, फार्मासिस्ट बाल कृष्ण ओझा, अखिलेश मिश्रा सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मरीजों और तीमारदारों में भी उत्साह देखने को मिला। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही समय-समय पर ऐसे सेवा भाव से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को मानव सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित किया गया।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ सिद्धार्थनगर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा अभियान:सीएचसी खेसरहा में मरीजों...
कप्तानगंज में दिनदहाड़े चाकूबाजी, दुकानदार पिता-पुत्र घायल:बाइक सवार युवकों ने किया...
बस्ती जिले के कप्तानगंज कस्बे में गुरुवार सुबह दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना हुई। आदिशक्ति नगर वार्ड में बाइक सवार युवकों ने दुकानदार भगवान...































