श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चंदन कोटिया में जन्नन अली के घर के पास नाली कई जगह से टूटी है। मुख्य रास्ते के किनारे कचरा जमा है। इससे स्कूली बच्चों और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों और अभिभावकों के मुताबिक, बच्चे रोज इसी रास्ते से स्कूल आते-जाते हैं। कचरे से बदबू आती है। ग्रामीणों ने इससे बीमारियां फैलने का खतरा भी बताया। यह रास्ता सोमवार को लगने वाली बरदही बाजार जाने का मुख्य मार्ग है। बाजार के दिन यहां खरीदारों और दुकानदारों की आवाजाही रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से नाली साफ कराने और सड़क किनारे जमा कचरा हटाने की मांग की है।
और पढ़ें
›
अर्जुन कुमार बनें जिला महामंत्री:महराजगंज में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यसमिति घोषित
›
हरदी चौराहे पर मां लक्ष्मी का पंडाल सजा:दीपावली पर दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु, बाजार में खरीदारी और मिठाइयों की दुकानों पर रही भीड़
›
रंगोली-पोस्टर के जरिये बताया पानी बचाने का महत्व:रतनपुरवा के स्कूल में बच्चों ने जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन की शपथ ली












