बस्ती के हरदी चौराहे पर दीपावली के मौके पर मां लक्ष्मी का पंडाल सजाया गया। रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट के बीच श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। शाम होते ही चौराहे के बाजार में लोगों की आवाजाही बढ़ गई। परिवार के साथ पहुंचे लोग दीपावली की खरीदारी करते दिखे। कुछ लोग मिठाइयां खरीद रहे थे, तो कुछ बच्चों के लिए फूलझड़ी और आतिशबाजी का सामान ले रहे थे। हरदी चौराहे पर आराध्या स्वीट्स की मिठाइयां भी ग्राहकों को पसंद आईं। दुकान की इमरती खरीदने के लिए लोग पहुंचे। पंडाल में दर्शन-पूजन और बाजार में खरीदारी के साथ हरदी चौराहे पर दीपावली का माहौल रहा।
और पढ़ें
›
अर्जुन कुमार बनें जिला महामंत्री:महराजगंज में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यसमिति घोषित
›
चंदन कोटिया में टूटी नाली और रास्ते पर कचरा:स्कूली बच्चों और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी, ग्रामीणों ने सफाई की मांग की
›
रंगोली-पोस्टर के जरिये बताया पानी बचाने का महत्व:रतनपुरवा के स्कूल में बच्चों ने जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन की शपथ ली
