अर्जुन कुमार बनें जिला महामंत्री:महराजगंज में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यसमिति घोषित

0
0

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने अनुसूचित जाति मोर्चा महराजगंज की जिला कार्यसमिति घोषित की है। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पुरैना निवासी अर्जुन कुमार को जिला महामंत्री बनाया गया है।
यह कार्यसमिति प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विजय सोनकर और भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक उर्फ संजय पाण्डेय की संस्तुति पर घोषित की गई है।
अर्जुन कुमार को जिला महामंत्री बनाए जाने पर उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। लोगों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here