**स्लग: थाने के पास दो गुटों में मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल** महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पंचमुखी चौराहे पर दीपावली के दिन शनिवार रात करीब 9 बजे दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के नीचे दोनों पक्षों के लोग काफी देर तक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते रहे। घटना थाने और पुलिस पिकेट से कुछ ही दूरी पर हुई। मामला एसपी तक पहुंचने के बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर कई लोगों को हिरासत में लिया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट जानकारी के अनुसार, दीपावली की रात पंचमुखी चौराहे पर किसी बात को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ के लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे। सरेराह हुई मारपीट से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोग भी सहम गए। थाने और पुलिस पिकेट के पास होती रही मारपीट जिस चौराहे पर दोनों गुटों के बीच मारपीट हो रही थी, वहां से थाना कुछ ही दूरी पर है। इसके अलावा चौराहे पर पुलिस पिकेट भी स्थापित है। सीसीटीवी कैमरों की मौजूदगी के बावजूद सरेआम मारपीट की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। एसपी के हस्तक्षेप के बाद सक्रिय हुई पुलिस मामले की जानकारी एसपी शक्ति मोहन अवस्थी को होने पर उन्होंने मौके पर पुलिस टीम भेजी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। मारपीट में शामिल कई लोगों को हिरासत में लिया। अब
महराजगंज में दो पक्षों में चले लात-घूंसे:सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई घटना; पुलिस ने कई आरोपियों को हिरासत में लिया
और पढ़ें
›
दीपावली की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़:कप्तानगंज में मिठाई-कपड़ों की दुकानों पर चहल-पहल
›
धनतेरस पर जमुनहा बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी:सुबह से देर रात तक हुई खरीदारी; सोना-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, बर्तन और पूजा सामग्री की बिक्री
›
श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में दीपोत्सव:दीप जलाकर उतारी भारत माता की आरती, राष्ट्रीय एकता का लिया संकल्प
