मल्हीपुर-भिनगा मार्ग पर सर्रा गांव के पास अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी मल्हीपुर में प्राथमिक उपचार के बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर किया गया। अमित कुमार ग्राम पंचायत पटना के मजरा ऐठा के रहने वाले हैं। वे किसी काम से रिश्तेदारी में भिनगा जा रहे थे। इसी दौरान भिनगा की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अमित कुमार सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें आगे के इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा भेज दिया गया।
और पढ़ें
›
महराजगंज में दो पक्षों में चले लात-घूंसे:सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई घटना; पुलिस ने कई आरोपियों को हिरासत में लिया
›
दीपावली की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़:कप्तानगंज में मिठाई-कपड़ों की दुकानों पर चहल-पहल
›
धनतेरस पर जमुनहा बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी:सुबह से देर रात तक हुई खरीदारी; सोना-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, बर्तन और पूजा सामग्री की बिक्री
