BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती के छह पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक मिले:डीजीपी- गृह मंत्रालय ने...

श्रावस्ती के छह पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक मिले:डीजीपी- गृह मंत्रालय ने दिए पदक, साथी पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य की मिली प्रेरणा

0
2

श्रावस्ती में पुलिस ड्यूटी में उत्कृष्ट प्रदर्शन और कर्तव्य के प्रति समर्पण का सम्मान श्रावस्ती के छह पुलिसकर्मियों को मिला है। स्वतंत्रता दिवस-2026 पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश और गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से घोषित पदक मंगलवार को दोपहर करीब 1:00 बजे पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को प्रदान किए। सम्मान मिलने के साथ पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ा और साथी कर्मियों को भी बेहतर कार्य की प्रेरणा मिली। समारोह में उपनिरीक्षक राजेश यादव को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का प्रशंसा पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उपनिरीक्षक आनंद कुमार मिश्रा, मुख्य आरक्षी चालक राधेश्याम और मुख्य आरक्षी चालक अभिषेक कुमार आजाद को गृह मंत्रालय की ओर से अति उत्कृष्ट सेवा पदक मिला। वहीं मुख्य आरक्षी जयप्रकाश और सोनू कुमार को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को उनके किये गए बेहतर कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करना महत्वपूर्ण है। उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला यह सम्मान पुलिसकर्मियों की मेहनत और जिम्मेदारी को पहचान देने के साथ अन्य जवानों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है! एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों से कानून-व्यवस्था और जनता की सेवा के प्रति पूरी निष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रधान लिपिक विनेश यादव, प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार समेत पुलिस कार्यालय के अन्य पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें