महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के बहादुरी बाजार से 22 अगस्त को एक बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि घटना के बाद उसने डायल 112 पर सूचना दी और थाने में शिकायत भी की, लेकिन अब तक FIR दर्ज नहीं हुई है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मिलने की कोशिश की, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद उसने नौतनवा समाधान दिवस में भी अधिकारियों को शिकायत बताई। वहां उसे FIR दर्ज करने का भरोसा दिया गया था, पर वह अभी भी थाने के चक्कर लगा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि FIR दर्ज न होने से बाइक की बरामदगी के लिए पुलिस कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है। उसने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच, FIR दर्ज करने और बाइक बरामद करने की मांग की है। इस मामले में संबंधित थाना अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
बहादुरी बाजार से बाइक चोरी, पुलिस ने अब तक नहीं:22 अगस्त को हुई थी घटना, पीड़ित लगा रहा थाने के चक्कर
और पढ़ें
संबंधित खबरें













































