BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कुनगाई बुजुर्ग में बारिश से सड़क पर गिरा पेड़:कुनगाई बुजुर्ग में प्रधान...

कुनगाई बुजुर्ग में बारिश से सड़क पर गिरा पेड़:कुनगाई बुजुर्ग में प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार ने ग्रामीणों की मदद से जेसीबी से रास्ता खुलवाया


बस्ती जिले के कप्तानगंज विधानसभा के गौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुनगाई बुजुर्ग में बारिश के कारण परसा परशुरामपुर मार्ग पर एक पेड़ गिर गया। इससे सड़क पर आवागमन बंद हो गया था और लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। यह देखते हुए ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार ने पहल की। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से जेसीबी मशीन बुलाकर गिरे हुए पेड़ को हटवाया। पेड़ हटने के बाद सड़क पर आवागमन फिर से शुरू हो गया। इस काम के लिए ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार का धन्यवाद किया। मौके पर संतोष कुमार, दीपक पाठक, अमित कुमार, राजेश कुमार अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

संबंधित खबरें