श्रावस्ती के जमुना विकासखंड की कलकलवा ग्राम पंचायत में भगवान विश्वकर्मा का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान किशोरी लाल विश्वकर्मा के आवास पर विश्वकर्मा समाज के लोगों ने एक बाइक रैली और शोभा यात्रा निकाली। यह बाइक रैली कलकलवा के समय माता मंदिर से शुरू हुई। यह एसएसबी कैंप जमुनहा, जमुनहा चौराहा, बनगई चौराहा, जमुनहा भवनियापुर चौराहा और भरत मिलाप चौराहा से होते हुए किशोरी लाल विश्वकर्मा के आवास पर खत्म हुई। रैली के बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीर प्रताप सिंह (परेवपुर गिलौला, श्रावस्ती) ने भगवान विश्वकर्मा की आरती की। वहां मौजूद सभी भक्तों ने भी आरती उतारी। इसके बाद मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस मौके पर पूर्व प्रधान किशोरी लाल विश्वकर्मा, महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, कन्हैया विश्वकर्मा, रमेश कुमार विश्वकर्मा, शिव प्रसाद विश्वकर्मा, बुधराम विश्वकर्मा, राघवेंद्र विश्वकर्मा, शिवम विश्वकर्मा, अमन विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, संजय आर्य, संजय चौहान, रामशरण गौतम, कौशल गौतम, पामू गौतम, जोखन लाल गौतम, दिनेश कुमार यादव, तिलक राम विश्वकर्मा, त्रिवेणी विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, अशोक कुमार विश्वकर्मा, रमेश कुमार विश्वकर्मा, उमेश कुमार विश्वकर्मा, विश्वनाथ विश्वकर्मा, फूल करण विश्वकर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा, गुड्डू विश्वकर्मा, मनोज कुमार विश्वकर्मा, कप्तान निषाद, राजू कुमार निषाद, सुनील कुमार मौर्य, बाबू यादव, सोनू नट, प्रमोद कुमार यादव, रंगलाल विश्वकर्मा, प्रेमी लाल विश्वकर्मा, साजन विश्वकर्मा, अनिल कुमार विश्वकर्मा और भागवत प्रसाद विश्वकर्मा सहित हजारों लोग मौजूद थे।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलाया 'आशीर्वाद का दीप':श्रावस्ती में स्वस्थ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र में एक खास कार्यक्रम हुआ। 17 सितंबर को हुए...
























