Home देश श्रावस्ती में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल:इकौना के नेशनल...

श्रावस्ती में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल:इकौना के नेशनल हाईवे-730 पर हुआ हादसा, जिला अस्पताल रेफर

0
12
श्रावस्ती में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल:इकौना के नेशनल हाईवे-730 पर हुआ हादसा, जिला अस्पताल रेफर

श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-730 पर एक हादसा हो गया। भगवानपुर के पास आज एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर जा रहे युवक को टक्कर मार दी। इस टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने भगवानपुर के पास सड़क पर चल रहे युवक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक गंभीर हालत में सड़क पर गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसका शुरुआती इलाज किया। युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन और घायल युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। खबर लिखे जाने तक घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here