BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश विकास भवन में राज्य आयुक्त ने सुनीं दिव्यांगजनों की समस्याएं:महराजगंज के मोबाइल...

विकास भवन में राज्य आयुक्त ने सुनीं दिव्यांगजनों की समस्याएं:महराजगंज के मोबाइल कोर्ट में अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

0
3

महराजगंज के विकास भवन में बुधवार को दिव्यांगजनों की समस्याओं के लिए मोबाइल कोर्ट लगी। राज्य आयुक्त दिव्यांगजन, उत्तर प्रदेश हिमांशु शेखर झा ने दिव्यांगों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को समय पर समाधान के निर्देश दिए। मोबाइल कोर्ट में दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, पेंशन, राशन कार्ड, आवास, सहायक उपकरण, शिक्षा और आरक्षण जैसे मामलों पर सुनवाई हुई। अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने और लंबित मामलों को जल्द निपटाने को कहा गया। राज्य आयुक्त ने दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को कोई परेशानी न हो और उनकी शिकायतों का स्थानीय स्तर पर हल हो। मोबाइल कोर्ट के बाद हिमांशु शेखर झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने दिव्यांगजनों से जागरूक रहने और योजनाओं के लिए आवेदन करने की अपील की।

संबंधित खबरें
[mnt_related_news]