महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ हरियाली तीज पर शिवालय सजे, सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत:सोलह श्रृंगार कर...

हरियाली तीज पर शिवालय सजे, सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत:सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने की शिव-पार्वती की पूजा, मंदिरों में उमड़ी भीड़

महराजगंज जिले में सोमवार को हरियाली तीज पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखा। सुबह से ही घरों में पूजा-पाठ और तैयारियां शुरू हो गईं। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार किया, हाथों में मेहंदी रचाई और नई साड़ियों व पारंपरिक कपड़ों में सजकर शिवालयों में पहुंचीं। मिठौरा क्षेत्र के मधुबनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर के साथ मिठौरा, मोरवन, पिपरा सोनाड़ी, चौक, पड़री खुर्द, दरहटा, नंदाभार, सिंदुरिया और पतरेगंवा के मंदिरों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की और तीज व्रत की कथा सुनी। कई जगहों पर भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठिन तपस्या की थी। इसी आस्था के साथ महिलाएं तीज का व्रत रखती हैं। पर्व को लेकर बाजारों में चूड़ी, मेहंदी और श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर भी रौनक रही। तीज के कारण गांव से कस्बे तक उत्सव का माहौल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here