महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ हिंदी दिवस पर स्कूलों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा:श्रावस्ती में काव्य, नृत्य...

हिंदी दिवस पर स्कूलों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा:श्रावस्ती में काव्य, नृत्य प्रतियोगिताओं में छात्रों ने मचाई धूम, विजेता छात्र हुए सम्मानित

श्रावस्ती। जिले में हिंदी दिवस के मौके पर सोमवार को कई स्कूलों में कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने काव्य पाठ, नृत्य और सुलेख प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। शिक्षकों ने बच्चों को हिंदी के महत्व और इसके प्रचार-प्रसार के बारे में जानकारी दी। गुलरा बंजारा स्कूल में काव्य पाठ और डांस प्रतियोगिता शिक्षा क्षेत्र हरिहरपुर रानी के यूपीएस गुलरा बंजारा में काव्य पाठ और डांस प्रतियोगिता कराई गई। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को हिंदी भाषा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। बच्चों ने प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जमुनहा में छात्रों को किया सम्मानित शिक्षा क्षेत्र जमुनहा के कंपोजिट विद्यालय लालबोझा में प्रधान शिक्षक मनोज गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसमें प्रतिज्ञा विश्वकर्मा ने पहला, धर्मेंद्र यादव ने दूसरा और आराध्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता छात्रों को कलम देकर सम्मानित किया गया। वहीं, पीएम श्री कंपोजिट स्कूल जमुनहा में ‘समय का सदुपयोग’ विषय पर सुलेख प्रतियोगिता हुई। इसमें रजनी प्रथम, विद्या गुप्ता द्वितीय और मिष्ठी मोदनवाल तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिताओं से बढ़ती है बच्चों की रुचि शिक्षकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों की लिखने की क्षमता बेहतर होती है। साथ ही उनमें हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, सम्मान और गर्व की भावना भी विकसित होती है। इसके अलावा शिक्षा क्षेत्र सिरसिया और इकौना के कई स्कूलों में भी हिंदी दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिक्षकों ने बच्चों को हिंदी के महत्व के साथ-साथ इसके प्रचार-प्रसार की जरूरत के बारे में बताया। 14 सितंबर को मनाया जाता है हिंदी दिवस बता दें कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को देवनागरी लिपि में राजभाषा के रूप में अपनाया था। इसी की याद में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here