महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ पुरन्दरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से शिक्षामित्र की मौत:मानिकतलाव गांव में खेत...

पुरन्दरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से शिक्षामित्र की मौत:मानिकतलाव गांव में खेत में काम करते समय हुआ हादसा, परिवार में मातम

पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के मानिकतलाव गांव से एक खबर सामने आई है। सोमवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से 45 वर्षीय शिक्षामित्र पंचम प्रसाद यादव की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद उनके परिवार में मातम छा गया है। जानकारी के अनुसार, मानिकतलाव निवासी पंचम यादव पुत्र अनिरुद्ध (करीब 45 वर्ष) शिक्षामित्र थे। सोमवार को वह अपने खेत में काम कर रहे थे। दोपहर करीब 4 बजे अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। इससे पहले कि वह संभल पाते या किसी सुरक्षित जगह जा पाते, अचानक आकाशीय बिजली सीधे उन पर गिर गई। बिजली की चपेट में आने से पंचम यादव की खेत में ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर घर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर पुरन्दरपुर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद से पूरे मानिकतलाव गांव और स्थानीय शिक्षक व शिक्षामित्र समाज में गम का माहौल है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here