महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ सुहागिनों ने हरितालिका तीज पर की पूजा अर्चना:सुख-समृद्धि और पति की लंबी...

सुहागिनों ने हरितालिका तीज पर की पूजा अर्चना:सुख-समृद्धि और पति की लंबी उम्र के लिए भगवान शिव-पार्वती से मांगी मन्नत

शोहरतगढ़ और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सोमवार को हरितालिका तीज का पर्व मनाया गया। इस मौके पर सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की। महिलाओं ने अखंड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र के लिए मन्नत मांगी। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। श्रीराम जानकी मंदिर शोहरतगढ़ और श्रीराधा कृष्ण मंदिर में विशेष पूजा हुई। यहां पंडित टिल्लू शर्मा और पंडित सत्य प्रकाश शुक्ल ने व्रत की कथा सुनाई। व्रती महिलाओं ने भगवान गणेश की वंदना कर शिवलिंग पर दूध चढ़ाया। उन्होंने बेलपत्र, फल, फूल और मेवा अर्पित किए। माता पार्वती को सोलह श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाकर प्रार्थना की गई। पंडित सत्य प्रकाश शुक्ल ने कथा सुनाते हुए बताया कि भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए माता पार्वती ने यह व्रत रखा था। उनकी मनोकामना पूरी होने के बाद से ही यह परंपरा चली आ रही है। उन्होंने कहा कि हरितालिका तीज का निर्जला व्रत रखने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और पति की उम्र लंबी होती है। यह सुहागिन महिलाओं का एक बड़ा व्रत माना जाता है। इस दौरान प्रियंका शर्मा, कुमुद वर्मा, शैल सोनी, प्रीति जायसवाल और आरती मद्देशिया सहित कई महिलाएं मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here