BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश इमलिया गांव में जलभराव और गंदगी से ग्रामीण परेशान:मुख्य रास्तों पर गंदा...

इमलिया गांव में जलभराव और गंदगी से ग्रामीण परेशान:मुख्य रास्तों पर गंदा पानी, टूटी सड़कें; बीमारियों का डर, प्रशासन से लगाई गुहार

0
1

श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक के इमलिया गांव में ग्रामीण जलभराव और गंदगी से परेशान हैं। गांव के मुख्य रास्तों पर गंदा पानी भरा रहता है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। पानी जमा होने से मच्छर बढ़ रहे हैं। इससे गांव में बीमारियां फैलने का डर है। गांव की इंटरलॉकिंग सड़क कई जगह से टूट गई है। गड्ढों में पानी भरने से बाइक और साइकिल सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को पैदल चलने में भी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द नालियों की सफाई, जलभराव से राहत और सड़क की मरम्मत की मांग की है।

संबंधित खबरें