Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती के दीकौली में कई दिनों से बिजली ठप:ग्रामीण कोटेदार के सोलर...

श्रावस्ती के दीकौली में कई दिनों से बिजली ठप:ग्रामीण कोटेदार के सोलर पैनल से मोबाइल चार्ज कर रहे, अंधेरे में खाना बना रहे

0
3


श्रावस्ती के दीकौली गांव में कई दिनों से बिजली सप्लाई ठप है। इससे ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है और उन्हें काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीण अपनी टॉर्च, मोबाइल और इमरजेंसी लाइट चार्ज करने के लिए गांव के कोटेदार के घर लगे सोलर पैनल का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी रोशनी में वे रात का खाना भी बनाते हैं। राकेश, राम कुमार, उमेश, मुस्कान, हरीश, रमेश, सुरेश और अंकित जैसे स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली न होने से उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ा है। लाइनमैन ने जानकारी दी है कि बिजली बहाल होने में कुछ दिन लगेंगे। जेई अजय बर्मा ने बताया कि सभी लाइनमैन काम पर लगे हैं और जल्द ही समस्या हल की जाएगी।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat