BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ तुलसीपुर के राम जानकी मंदिर में गणेश उत्सव:भक्तों ने लगाए गणपति बाप्पा...

तुलसीपुर के राम जानकी मंदिर में गणेश उत्सव:भक्तों ने लगाए गणपति बाप्पा के जयकारे, रात में होता है प्रवचन और कथा।

श्रावस्ती के तुलसीपुर ग्राम सभा में स्थित राम जानकी मंदिर में गणेश उत्सव का चौथा दिन मनाया गया। तुलसीपुर चौराहे पर स्थित इस मंदिर में भक्तों ने ‘गणपति बाप्पा मोरया’ के जयकारे लगाए। गणेश जी को प्रथम पूजनीय माना जाता है। सभी ग्रामीण और क्षेत्रवासी मिलकर चंदा इकट्ठा करते हैं और इस कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। सुबह सबसे पहले पूजा-अर्चना और पाठ होता है। भक्तगण गणेश जी को प्रसाद का भोग लगाते हैं और उनका नाम जपते हैं। रात में यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक चलता है। इस दौरान प्रवचन और कथा का आयोजन किया जाता है। स्थानीय लोगों से बात करने पर दुर्गेश, रवि, राजेश, मुकेश और गोलू जैसे कई लोगों ने इस उत्सव में अपनी भागीदारी बताई।