श्रावस्ती जनपद के जमुनहा क्षेत्र में स्थित विंद्रा प्रसाद स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जैता जानकीनगर में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई गई। इस मौके पर विद्यालय में ध्वजारोहण हुआ और प्रभात फेरी निकाली गई। इसके साथ ही निबंध प्रतियोगिता, रामधुन और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक तेज प्रकाश पटेल, अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल, प्रधानाचार्य यशवंत कुमार मौजूद रहे। इनके अलावा शिक्षक सियाराम वर्मा, विनोद कुमार मिश्रा, जगत पाल वर्मा, चन्द्र प्रकाश वर्मा, अलाउद्दीन खान, ननकऊ प्रसाद वर्मा और लव कुमार वर्मा भी उपस्थित थे।
और पढ़ें
संबंधित खबरें












































