BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश गधरिया गजराज गांव में आजाद समाज पार्टी से जुड़े लोग:रुधौली प्रत्याशी के...

गधरिया गजराज गांव में आजाद समाज पार्टी से जुड़े लोग:रुधौली प्रत्याशी के अभियान में केतली पर वोट देने का संकल्प लिया


बस्ती के साउघाट स्थित गधरिया गजराज गांव में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान गांव के कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। रुधौली विधानसभा 309 के प्रत्याशी डॉ. मोहम्मद आकिब यह अभियान चला रहे हैं। उन्होंने लोगों को आजाद समाज पार्टी से जोड़ा और आने वाले विधानसभा चुनाव में ‘केतली’ चुनाव चिन्ह पर वोट देने का संकल्प दिलाया। डॉ. आकिब ने बताया कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने महिलाओं को समाज में सही जगह दिलाई है। उन्होंने हिंदू कानून सुधार के तहत महिलाओं को पिता और पति की संपत्ति में समान अधिकार दिलाने की कोशिश की थी।

संबंधित खबरें
[mnt_related_news]