BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज गाँधी जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती द्वारा प्रभातफेरी...

गाँधी जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती द्वारा प्रभातफेरी का हुआ आयोजन* *स्कूली छात्र-छात्राओं ने कोतवारी भिनगा से लेकर ईदगाह तिराहा तक निकाली विधिक जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को दी विधिक जानकारी*

0
6

 

श्रावस्ती, 02 अक्टूबर, 2026। सू0वि0। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती के आदेशानुसार महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती के तत्वावधान में आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को जनपद में विधिक जागरूकता एवं जनसामान्य में शांति, अहिंसा तथा सामाजिक सद्भाव की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रभातफेरी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती श्रीमती अनुप्रिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त कर्मचारीगण, लीगल एड डिफेन्स कौंसिल के अधिवक्तागण, पैनल अधिवक्तागण एवं पैरा-लीगल वालंटियर्स उपस्थित रहे।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती श्रीमती अनुप्रिया द्वारा प्रभातफेरी को हर झण्डी दिखाकर कोतवाली भिनगा से रवाना किया गया, जो ईदगाह तिराहा, भिनगा तक निकाली गई, जहां बालिकाओं के द्वारा नुक्कड़ नाटक भी किया गया।

संबंधित खबरें
62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता शपथ एवं “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित “सशक्त बासठ – हर चुनौती पर विजय” भिनगा (श्रावस्ती), 02 अक्टूबर 2026। और पढ़ें

प्रभातफेरी के माध्यम से आमजन को विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किए जाने के साथ-साथ बच्चों को बालकों का लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम, 2012 (पॉक्सो अधिनियम) के संबंध में सरल एवं आयु-उपयुक्त तरीके से जानकारी प्रदान की गयी एवं महात्मा गाँधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया।

प्रभातफेरी के दौरान उपस्थित सभी लोगों द्वारा आमजन को विधिक सहायता एवं निःशुल्क विधिक सेवाओं के संबंध में जानकारी प्रदान करने तथा समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों तक न्याय की पहुँच सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, खण्ड शिक्षा अधिकारी हरिहरपुररानी, जनपद श्रावस्ती की पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी, एआरपी एवं समस्त विद्यालयों के शिक्षकगण एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

[mnt_related_news]