BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर 7 वर्षीय...

गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर 7 वर्षीय बालिका अनामिका मिश्रा द्वारा 30 किलोमीटर मैराथन दौड़ पूरी कर बढ़ाया जिले का गौरव-*

0
5

 

 

*

 

संबंधित खबरें
गाँधी जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती द्वारा प्रभातफेरी का हुआ आयोजन* *स्कूली छात्र-छात्राओं ने कोतवारी भिनगा से लेकर ईदगाह तिराहा तक निकाली विधिक जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को दी विधिक जानकारी* और पढ़ें
62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता शपथ एवं “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित “सशक्त बासठ – हर चुनौती पर विजय” भिनगा (श्रावस्ती), 02 अक्टूबर 2026। और पढ़ें

आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर अनामिका मिश्रा पुत्री श्री मनोज कुमार मिश्रा, उम्र लगभग 07 वर्ष, निवासी भीखमपुरवा, थाना इटियाथोक, जनपद गोण्डा, ने अदम्य उत्साह के साथ दृढ़ संकल्पित होकर अपने गांव भीखमपुरा इटियाथोक से दौड़ की शुरुआत कर लगभग 30 किलोमीटर की मैराथन यात्रा कर गांधी पार्क, गोण्डा पहुंचकर अपनी दौड़ को पूर्ण कर अपने हौसले एवं प्रतिभा का परिचय दिया गया।

इस अवसर पर गांधी पार्क पहुंच कर डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा श्री अशोक कुमार द्वारा बालिका का उत्साहवर्धन करते हुए धावक अनामिका मिश्रा को माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा नन्ही बेटी की इस महान उपलब्धि की सराहना की गई। डीआईजी श्री अशोक कुमार द्वारा बालिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा गया कि बालिकाएं इसी प्रकार अपनी प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ती रहें तथा अपने परिवार, समाज एवं देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि बेटियों को अवसर और प्रोत्साहन मिलने पर वे किसी भी क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सकती हैं। सभी अभिभावकों को अपने बच्चों की प्रतिभा निखारने में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है इसके लिए सभी को जागरूक होना होगा।

 

इस अवसर पर बालिका की इस प्रेरणादायी उपलब्धि की उपस्थित आमजनमानस द्वारा भी सराहना की गई।

[mnt_related_news]