Home उत्तर प्रदेश बिशेश्वरगंज में खड़ंजा मार्ग पानी में डूबा:ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आने-जाने...

बिशेश्वरगंज में खड़ंजा मार्ग पानी में डूबा:ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में हो रही भारी परेशानी

0
2


बिशेश्वरगंज/बहराइच। क्षेत्र में बिशेश्वरगंज-इकौना मार्ग से ठाकुर पुरवा को जोड़ने वाला खड़ंजा मार्ग इन दिनों जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार मार्ग पर घुटनों तक पानी भरा होने के कारण आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली छात्र-छात्राओं को हो रही है, जिन्हें हर दिन इसी पानी भरे रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि पुरैना बाजार और रोहनी भारी ग्राम पंचायत को जोड़ने वाला यह जरूरी मार्ग हर दिन सैकड़ों लोगों के आने-जाने का साधन है। ग्रामीण इसी रास्ते से पुरैना बाजार पहुंचते हैं, जबकि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पुरैना स्थित स्कूलों में जाने के लिए इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। जलभराव के कारण खड़ंजा दिखाई नहीं देता, जिससे रास्ते में गड्ढों का पता लगाना मुश्किल हो जाता है। इससे राहगीरों के गिरकर चोट लगने का डर बना रहता है। ग्रामीणों के मुताबिक, खड़ंजा मार्ग की हालत पहले से ही खराब थी। सड़क पर जगह-जगह खड़ंजा उखड़ गया है और पानी निकलने की सही व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक भरा रहता है। ज्ञानेंद्र, मनोज, अमन, पवन, सुमित, सुरेश और ननके समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव के चलते रोजमर्रा के कामों के लिए आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here