
श्रावस्ती जिले के रत्नापुर स्थित रत्नेश्वर नाथ मंदिर में आज सुबह से ही कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। लोग मंदिर को सजाने में जुटे हैं और बड़े उत्साह के साथ भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाएंगे। यह मंदिर सोनवा थाना क्षेत्र और गिलौला ब्लॉक में आता है। श्रद्धालुओं में भगवान कृष्ण के प्रति गहरी आस्था दिख रही है। कई लोग बिना कुछ खाए-पिए ही भगवान की सेवा में लगे हुए हैं। आज यहां यह पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। स्थानीय लोगों से बात करने पर राकेश, प्रमोद, राजन, सनी, घनश्याम और मिश्रा मेडिकल स्टोर के लोगों ने बताया कि वे सभी इस आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।































