
बलरामपुर के झारखंडी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के लिए झांकियां तैयार की गई हैं। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। जन्माष्टमी से पहले ही मंदिर परिसर में लगी दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। लोग लड्डू गोपाल की सुंदर पोशाक, मुकुट, बांसुरी, श्रृंगार सामग्री और पूजा की चीजें खरीद रहे हैं। खासकर महिलाएं और बच्चे लड्डू गोपाल के लिए आकर्षक पोशाक और सजावट का सामान खरीदते दिख रहे हैं। मंदिर परिसर स्थित दीपक चूड़ी दुकान के संचालक ने बताया कि वे करीब 30-35 साल से दुकान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में उनकी दुकान पर 15 हजार से ज्यादा ग्राहक आ चुके हैं। इन ग्राहकों ने जन्माष्टमी के लिए लड्डू गोपाल की पोशाक और पूजा का सामान खरीदा है। दूसरे दुकानदारों ने भी अच्छी बिक्री की बात कही। मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के लिए आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। राधा-कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी का खास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां आखिरी दौर में हैं। जन्माष्टमी पर मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा
Home उत्तर प्रदेश झारखंडी राधा-कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां तेज, भीड़ उमड़ी:लड्डू गोपाल की...































