महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह गैस सिलेंडर की कथित कालाबाजारी को लेकर हंगामा हुआ। अधिवक्ता नागेंद्र शुक्ला एकसड़वा-मोगलहा मार्ग पर लेट गए। करीब चार घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने उन्हें शांत कराया। नागेंद्र शुक्ला ने बताया कि उनके घर में गैस सिलेंडर खत्म हो गया था। किसी व्यक्ति ने उन्हें बताया कि रईस नाम का व्यक्ति सिलेंडर बेचता है। इसके बाद वह संबंधित दुकान पर पहुंचे। अधिवक्ता का आरोप है कि दुकान पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने रईस पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने का भी आरोप लगाया। सूचना मिलने पर नौतनवां के सप्लाई इंस्पेक्टर हर्षवर्धन मौके पर पहुंचे और दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान चार गैस सिलेंडर मिले। अधिकारी सिलेंडरों के बारे में जांच कर रहे हैं। कोल्हुई पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ।
कालाबाजारी का आरोप लगाकर अधिवक्ता सड़क पर लेटे:कोल्हुई में एकसड़वा-मोगलहा मार्ग पर करीब चार घंटे रहा हंगामा, दुकान से चार गैस सिलेंडर मिले
और पढ़ें
›
खुटहा में छठ घाट की सफाई शुरू:ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के नेतृत्व में हुई सफाई
›
ट्राला चालक ने स्कूली बस के सामने वाहन खड़ा किया:महादेवा चौराहे में रास्ता रुका, व्यापारियों ने जताई नाराजगी
›
श्रावस्ती के CDO शाहिद अहमद का तबादला:लोहिया प्रशासन अकादमी में अपर निदेशक बने; अलीगढ़ के संयुक्त मजिस्ट्रेट शिशिर कुमार सिंह जिले के नए CDO
