Sunday, November 15, 2026
Home उत्तर प्रदेश परशुरामपुर में 40 जगहों पर स्थापित लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन:20 प्रतिमाएं स्थानीय...

परशुरामपुर में 40 जगहों पर स्थापित लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन:20 प्रतिमाएं स्थानीय घाटों पर विसर्जित, बाकी अयोध्या की सरयू नदी ले जाई गईं

0
13

परशुरामपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर, चौरी, छेदियापारा समेत कई गांवों में स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का गुरुवार शाम विसर्जन किया गया। पांच दिन चले गणेश-लक्ष्मी पूजा महोत्सव का समापन जयकारों और गाजे-बाजे के साथ हुआ।
धनतेरस पर प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा शुरू की गई थी। पांच दिनों तक पूजा पंडालों में धार्मिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन, भंडारे और दीपोत्सव हुए। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
विसर्जन के दिन पूजा समितियों ने झांकियों और गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। श्रद्धालु नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए विसर्जन स्थलों तक पहुंचे।
परंपरा के अनुसार, कुछ प्रतिमाओं का विसर्जन मखौड़ा धाम, कुशमौर घाट और टेढ़ा घाट कोहराये में किया गया। बाकी प्रतिमाओं को अयोध्या की सरयू नदी के घाट पर ले जाया गया।
परशुरामपुर थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में 40 जगहों पर मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। इनमें से 20 प्रतिमाओं का विसर्जन मखौड़ा धाम, कुशमौर घाट और टेढ़ा घाट कोहराये में किया गया। बाकी प्रतिमाओं का विसर्जन अयोध्या की सरयू नदी में किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। संवेदनशील जगहों पर निगरानी रखी जा रही है और उपद्रवी तत्वों पर नजर है।
आयोजन में मंडली के अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, गोलू कश्यप, प्रमोद कैटर्स, रामकुमार गौतम और धानी कुमार मौर्य समेत श्रद्धालुओं और समिति के सदस्यों ने योगदान दिया। विसर्जन के दौरान सिकंदरपुर चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here