बहराइच में मोतीपुर पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के अभियान में सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 किलो 740 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, कुछ नकदी और एक अर्टिगा कार भी जब्त की है। इस मामले में तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर जिले में अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा अमित प्रताप सिंह की देखरेख में यह कार्रवाई हुई। प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गोंड के नेतृत्व में मोतीपुर थाना पुलिस इलाके में चेकिंग कर रही थी, तभी यह सफलता मिली।
मोतीपुर पुलिस ने 2 किलो 740 ग्राम चरस पकड़ी:तीन आरोपी गिरफ्तार, अर्टिगा कार और मोबाइल फोन बरामद
और पढ़ें
›
भदोही का बदला नाम, अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा; CM योगी का बड़ा ऐलान
›
महराजगंज स्कूल एसोसिएशन ने उठाईं कई समस्याएं:वाहन चालान, आरटीई प्रतिपूर्ति और आधार संशोधन पर एकजुट होकर संघर्ष का फैसला
›
श्रावस्ती के गिलौला में 12 दिन से बिजली गुल:बारिश-हवा से लाइनें क्षतिग्रस्त, लाइनमैन और कर्मचारी सुबह से शाम तक जुटे
›
बहराइच में विवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके वालों ने पति पर लगाए आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
















