हरैया (बस्ती): उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की हरैया उपशाखा ने अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर 17 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। तहसील अध्यक्ष कृष्ण मोहन पटेल और मंत्री दुर्गेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में लेखपालों ने हरैया एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 17 अक्टूबर से पहले मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो प्रदेश भर के लेखपाल काम बंद कर देंगे। लेखपालों का कहना है कि वे अत्यधिक कार्यभार, संसाधनों की कमी और वेतन विसंगतियों के बीच काम कर रहे हैं। उनकी मुख्य मांगों में 2800 ग्रेड पे लागू करना, रुके हुए अंतर्मंडलीय तबादलों के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोलना, और 2025-26 की विभागीय पदोन्नति सूची जारी करना शामिल है। इसके अलावा, नव-नियुक्त लेखपालों का स्थायीकरण, भत्तों में बढ़ोतरी और भूलेख कार्यालयों से अवैध रूप से संबद्ध लेखपालों को मूल क्षेत्रों में वापस भेजने की मांग भी है। संघ ने कहा कि कार्य बहिष्कार से प्रशासनिक कार्यों में बाधा या जनता को असुविधा होने पर इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ताज़ा, सच्ची और निष्पक्ष ख़बरों का भरोसेमंद ठिकाना! 🚨
एमएनटी न्यूज़ भारत (MNT News Bharat) आपके शहर से लेकर देश-दुनिया तक की हर बड़ी ख़बर, अब सीधे आपके मोबाइल पर।🌐 हमारी वेबसाइट पर विजिट करें: https://t.co/vwEVHjJMzQ pic.twitter.com/cERHfZD19s
और पढ़ें› खैरीघाट में स्टे वाली जमीन से पेड़ हटाने पर विवाद:तीन दिन पुराना वीडियो वायरल, पुलिस ने विवाद कराया शांत › श्रावस्ती में गिलौला ब्लॉक सभागार के पास कूड़े का ढेर:जिम्मेदार बेखबर, बारिश के बाद दुर्गंध से लोग परेशान › अपहरण-दुष्कर्म व पॉक्सो मामले का आरोपी गिरफ्तार:गौर पुलिस ने महुआ डाबर गेट से पकड़ा, कोर्ट में पेश किया › महराजगंज में विधवा महिला के घर का रास्ता रोका:कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं मिला रास्ता, लेखपाल पर पैसे लेने का आरोप— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 3, 2026
संबंधित खबरें











































