श्रावस्ती के हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र में अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
हादसा बदला-मिर्जापुर मार्ग पर सुजानडीह गांव के पास हुआ। घायल की पहचान 32 वर्षीय जय निवासी सरसई, थाना रिसिया के रूप में हुई है।
जय सोनवा थाना क्षेत्र के चंदन कोटिया नसीरगंज में अपने बहनोई के घर करवाचौथ का सामान देकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुजानडीह के पास ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
ग्रामीणों की सूचना पर जय को सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया।
पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच भी की जा रही है।
BREAKING
NEWS

















