Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश लालपुर में पक्का पुल नहीं, बड़े वाहन 10 किमी घूमते:रोहिन नदी पर...

लालपुर में पक्का पुल नहीं, बड़े वाहन 10 किमी घूमते:रोहिन नदी पर बांस का अस्थायी पुल; ग्रामीणों ने पक्का पुल बनाने की मांग

महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र के लालपुर में रोहिन नदी पर पक्का पुल नहीं है। लोग नदी पार करने के लिए बांस और बल्ली से बने अस्थायी पुल का इस्तेमाल करते हैं। बड़े वाहनों को यहां से जाने के लिए 10 किलोमीटर घूमना पड़ता है। मेले के दौरान पुल पर भीड़ बढ़ गई। लोग पैदल, बाइक और साइकिल से नदी पार कर रहे थे। दोनों किनारों पर लोगों की कतार लगी थी। लोगों ने पक्का पुल बनाने की मांग की। बरसात में नदी का पानी बढ़ने पर रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक सड़क बनी है, बिजली पहुंची है और स्कूल भी बने हैं, लेकिन नदी पर पक्का पुल नहीं बना। अफजल खान, राजकुमार, दिनेश निषाद, अरविंद कुमार, शिवराज प्रसाद, जगदीश नारायण और अवधेश कुमार ने कहा कि मेले, शादी या बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाने के लिए इसी पुल से गुजरना पड़ता है। उनके मुताबिक, बरसात में नदी का पानी बढ़ने पर बांस का पुल बह जाता है और लोगों का आना-जाना बंद हो जाता है। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते और किसान फसल मंडी तक नहीं ले जा पाते। बीमार व्यक्ति को भी घंटों इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पक्का पुल बनने से लालपुर सीधे फरेंदा, महाराजगंज और गोरखपुर से जुड़ जाएगा। इससे किसानों को फसल बेचने में आसानी होगी। बच्चों को स्कूल जाने और बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने में भी दिक्कत नहीं होगी। एक बुजुर्ग ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी बांस के पुल पर गुजारी है और अब उनके बच्चों को पक्का पुल चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुल बनाने की मांग की है।