कोतवाली थाना क्षेत्र के बागापार टोला रामपुर में जमीन पर काम कर रही महिला और उसके परिजनों से मारपीट का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गांव की सरिता पत्नी राजेश ने पुलिस को बताया कि उनके पति बाहर रहते हैं। 11 नवंबर को वह अपनी बेटियों रूची और अन्नू तथा ससुर मंत्री के साथ जमीन पर काम कर रही थीं।
आरोप है कि इसी दौरान गांव के दिनेश, उसका बेटा अमित और पत्नी रेखा लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और खंती लेकर पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
सरिता के सिर और दाहिनी आंख में चोट आई। उनके बच्चे और ससुर भी घायल हो गए। सरिता ने बताया कि परिवार के लोग किसी तरह वहां से भागे। इसके बाद आरोपियों ने दरवाजे पर चढ़कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
सरिता ने कोतवाली में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर दिनेश, अमित और रेखा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
जमीन पर काम कर रही महिला और परिजनों से मारपीट:महराजगंज में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज, महिला; बच्चे और ससुर घायल
BREAKING
NEWS

















