गोड़रा शुक्ल, छावनी (बस्ती) में चकमार्ग की जमीन पर दीवार बनाने की शिकायत पर छावनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने निर्माण का काम रुकवा दिया।
प्रार्थी सर्वज्ञा सिंह (नर्वेश सिंह) ने 24 नवंबर 2026 को छावनी थानाध्यक्ष को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि गाटा नंबर 8 में स्थित सेक्टर मार्ग मुख्य रास्ते को उनके चक और पीछे के कई चकों से जोड़ता है।
शिकायत के मुताबिक, लेखपाल ने चार महीने पहले मार्ग की पैमाइश की थी। हाईवे पर अयोध्या ढाबा के बगल में चिन्हित चकमार्ग की जमीन पर एक काश्तकार दीवार बना रहा था।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां रखी ईंटों और निर्माण सामग्री को देखा और दोनों पक्षों से बात की। इसके बाद काम बंद करा दिया। फिलहाल चकमार्ग की जमीन पर निर्माण रुका है।
प्रार्थी का कहना है कि चकमार्ग नहीं बचाया गया तो पीछे के कई काश्तकारों का रास्ता बंद हो जाएगा और आगे चलकर रास्ते से जुड़ी समस्याएं होंगी।
ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने चकमार्ग की जमीन की स्थायी पैमाइश कराकर उसे कब्जे से मुक्त रखने की मांग की।
बस्ती में चकमार्ग पर दीवार का काम रुकवाया:कब्जे की शिकायत पर छावनी पुलिस पहुंची; गोड़रा शुक्ल में दोनों पक्षों से बात की
BREAKING
NEWS
















