Sunday, November 15, 2026
Home Uncategorized जनगणना-2027 को लेकर धर्मगुरुओं के साथ आयोजित की गई बैठक

जनगणना-2027 को लेकर धर्मगुरुओं के साथ आयोजित की गई बैठक

0
0

जिलाधिकारी ने आमजन को जागरूक करने की अपील

श्रावस्ती। जनगणना-2027 के सफल संचालन एवं जनसामान्य की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जनपद के समस्त तहसीलों में अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनगणना-2027 के महत्व, जनगणना की प्रक्रिया तथा स्व-गणना (Self Enumeration) के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान धर्मगुरुओं से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आमजन को स्व-गणना के लिए प्रेरित करें तथा जनगणना के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने जनपद वासियों से अपील की है कि जनगणना-2027 एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। सभी नागरिक जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करें तथा स्व-गणना (Self Enumeration) के माध्यम से भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि एवं समाज के प्रबुद्धजन आमजन को जनगणना के महत्व के प्रति जागरूक करें और सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करें।
बैठक के माध्यम से सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से भी जनगणना-2027 के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित कराने में सहयोग की अपेक्षा की गई।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जमुनहा रवेंद्र कुमार सही अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here