Sunday, November 15, 2026
Home Uncategorized अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्राफा व्यापारियों, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी एवं ईंट-भट्ठा...

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्राफा व्यापारियों, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी एवं ईंट-भट्ठा संचालकों सहित प्रमुख व्यवसायियों के साथ मासिक गोष्ठी आयोजित कर सुरक्षा व्यवस्था एवं समस्याओं पर की गई चर्चा।

0
0

 

 

 

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय सभागार में जनपद के प्रमुख व्यवसायियों, सर्राफा व्यापारियों, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी एवं ईंट-भट्ठा संचालकों के साथ सुरक्षा व्यवस्था एवं उनकी समस्याओं के निराकरण के संबंध में मासिक गोष्ठी आयोजित की गई।गोष्ठी के प्रारंभ में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए व्यापारी बंधुओं से परिचय प्राप्त कर उनका कुशलक्षेम जाना गया तथा उनके क्षेत्रों में आ रही प्रमुख समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। गोष्ठी के दौरान व्यापारियों द्वारा यातायात व्यवस्था, सड़क अतिक्रमण, बस स्टैंड पर अवैध डग्गामार वाहनों के संचालन, पेट्रोल पंपों की सुरक्षा व्यवस्था एवं स्कूल बसों की फिटनेस से संबंधित समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं।उक्त समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों एवं कस्बों में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने, अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाने, पेट्रोल पंपों की सुरक्षा हेतु आवश्यक पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करने तथा स्कूल बसों की नियमित फिटनेस जांच कराने के संबंध में संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया।

सुरक्षा के दृष्टिगत सभी सर्राफा व्यापारियों, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी एवं ईंट-भट्ठा संचालकों को अपने यहां कार्यरत गार्डों एवं चौकीदारों का पुलिस सत्यापन (वेरिफिकेशन) कराने तथा बाल श्रम न कराने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही चोरी, लूट जैसी अप्रिय घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सभी व्यवसायियों को ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत अपने प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु प्रेरित किया गया। जनसहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाने में सहयोग करने वाले सभी व्यापारी बंधुओं का आभार भी व्यक्त किया गया।

इसके अतिरिक्त अग्निकांड जैसी दुर्घटनाओं से बचाव हेतु प्रतिष्ठानों में आवश्यक अग्निशमन सुरक्षा उपकरण उपलब्ध रखने तथा ऑनलाइन ठगी एवं साइबर अपराधों से बचाव के लिए किसी के साथ ओटीपी साझा न करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी सुरक्षित रखने के संबंध में जागरूक किया गया।

गोष्ठी के दौरान प्रभारी यातायात श्री मोहम्मद शमीम, जिला उपाध्यक्ष व्यापार मंडल श्री मोहम्मद रिजवान, श्री दीनानाथ गुप्ता, श्री सूरज सोनी, श्री शिवाजी द्विवेदी, श्री आशीष कुमार सहित अन्य व्यापारी बंधु एवं विभिन्न थानों से आए पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here