स्वयं की गणना के साथ-साथ परिजनों एवं पास-पड़ोस के लोगों को भी करें प्रेरित-जिलाधिकारी
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने जनगणना-2027 को लेकर जनपद वासियों से अपील किया है। उन्होने कहा कि जनगणना हमारे देश, प्रदेश एवं हमारे जनपद में प्रारम्भ होने जा रही है। इसका प्रथम चरण जो कि स्वगणना है। जनगणना सिर्फ लोगों की गिनती नहीं है, अपितु इसमें एक डेटाबेस तैयार किया जाता है, जिससे कई वर्षों तक जो देश की नीतियां है, उसी डेटा के आधार पर बनायी जाती है। सभी जनपदवासी इस जनगणना में अपनी एक सक्रीय भूमिका निभा सकते है।
उन्होने बताया कि स्वगणना का चरण है वह 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2026 तक के मध्य चलेगा। इसमें स्वगणना का एक अधिकारिक पोर्टल है, उस पर जाकर अपनी सूचना दिये गये 40 प्रश्नों के माध्यम से दर्ज करानी होगी। चूंकि यह प्रश्न व्यक्ति से ही सम्बन्धित है, इसलिए वही व्यक्ति उसे सटीक तरीके से दर्ज करा सकते है। 40 प्रश्नों के बाद उसमें एक आईडी जनरेट होगी, उसे सुरक्षित रखनी होगी। जिससे कि जब प्रगणक उनके घर भ्रमण पर जो कि 01 दिसम्बर से 04 जनवरी, 2027 तक आयेंगे। उन्हें यह आईडी साझा करनी होगी। जिससे प्रगणक उस सूचना की पुष्टी कर सकेंगे।
जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आप सभी जनपदवासी स्वगणना करें। उन्होने कहा कि स्वगणना स्वयं के साथ-साथ परिवारीजनों से करायें और अपने पास-पड़ोस के सभी लोगों को भी प्रेरित करें और देश के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। जिससे कोई भी जनपदवासी जनगणना से वंचित न रहने पाए।












